महिलाओं की उन्नति से ही समाज होगा मजबूतः जस्टिस बबीता रानी

 धूमधाम से मना अधिवक्ता परिषद (ब्रज प्रांत) का महिला सम्मेलन

मेरठ। अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन स्वामी विवेकानन्द लॉ कॉलेज जरौठी मार्ग गढ रोड हापुड पर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय इलाहबाद खण्डपीठ लखनऊ न्यायमूर्ति बबीता रानी उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अंजू राठी राणा (सचिव भारतीय विधिक आयोग विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत) व श्रीमति मिताली गोविन्द राव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्रो. रमा दत्त विभागाध्यक्षा हरलाल कॉलेज ऑफ लॉ ग्रेटर नोएडा उपस्थित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभदीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महिला अधिवक्ताओं द्वारा प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कु. शुचि शर्मा ने अधिवक्ता परिषद की स्थापना, उद्देश्य व उपलब्धि के विषय में बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो. रमा दत्त ने वर्तमान में महिलाओं की स्थिति के विषय में अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति मिताली गोविन्द राव ने कहा कि किसी राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है, जब समाज में स्त्री की उन्नति हो।
विशिष्ट अतिथि  अंजू राठी राणा द्वारा महिलाओं व पुरुषों के मध्य असमानता व भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 के विषय में चर्चा करते हुये महिलाओं के उत्थान हेतु आवश्यक कार्य के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किये गये।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बबीता रानी द्वारा वैदिक काल, मुगल काल एवं स्वतन्त्रता में महिलाओं की भागीदारी व स्वत्रतन्ता के बाद महिलाओं की स्थिति एवं उनके विकास हेतु मार्गदर्शन किया गया तथा वर्तमान में महिलाओं की न्यायिक क्षेत्र, राजनैतिक क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र व पारिवारिक जीवन में स्थिति के विषय में महिलाओं का उत्साहवर्द्धन किया।
 कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में योगदान व कार्यों के लिये नेहा मित्तल को व विद्यालय में बीए एलएलबी की छात्रा वैशाली सिंह व प्रियांशी जैन व एलएलबी की छात्रा स्वाति निगम व स्वाति शर्मा को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में हापुड इकाई अध्यक्ष शिव मंगल लाल ने अतिथियों एवं उपस्थित महिला शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुये सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन  गीता रानी सिंहल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट आभा, कु. साधना सिंह अध्यक्ष जे.जे. बोर्ड, डॉ. स्वाति गुप्ता सदस्य जे.जे. बोर्ड, डॉ. पायल गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक विपिन त्यागी, प्रांत उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर, प्रांत महामंत्री प्रमोद कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पदम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य चन्द्रमोहन, प्रांत मंत्री विचित्र शर्मा, संरक्षक डॉ. विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री अनोद श्रीवास्तव, जिला मंत्री अजय सिंह तोमर, उपाध्यक्ष  बीनू जैन व अधिवक्ता माधुरी शर्मा, विमल प्रजापति, सुबोध गोस्वामी डी.जी.सी. राजस्व, प्रमोद तोमर, अजय सैनी, सौरभ गौड, विवेक गर्ग, कविता गौड, सतेन्द्र गौड, विकास त्यागी असौडा, विनीता त्यागी ए.डी.जी.सी., बलराम तोमर, दीपक बाबू आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से नवराज सिंह, अजेन्द्र नागर, मोहित, संजीव भारद्वाज, विक्रम सिंह का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts