आज पीएम मोदी एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का देंगे तोहफा
जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे
शुरुआत में 10 शहरों के लिए होगी सेवा
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में 25 वर्ष पहले देखा गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना आज साकार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। मेरठ मंडल के लिए यह एक सौगात होगी।मंडल ही नहीं वेस्ट यू पी कारोबारियों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात करें तो पहले वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयास शुरू किया। उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट एंड एविएशन हब का प्रस्ताव पारित किया। लंबे समय तक ठंडे बस्ते में प्रस्ताव रहने के बाद वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रयासों से एयरपोर्ट निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से क्लीरियंस मिला। उस समय दिल्ली एयरपोर्ट से कम दूरी का हवाला देकर मामला फिर लटका दिया गया। इस बीच एयरपोर्ट को आगरा स्थानांतरित करने के प्रयास हुए। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वर्ष 2014 से पुनः प्रयास तेज हुए। वर्ष 2015 में अखिलेश यादव ने जेवर एयरपोर्ट शुरू करने की इच्छाजताई और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को 5000 करोड़ रुपये जारी किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए शिलान्यास किया। अब यह बनकर तैयार है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने छह मार्च 2026 को एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया।
एयर पोर्ट की होंगी अभेद सुरक्षा
उद्घाटन कार्यक्रम और जनसभा में सुरक्षा के लिए सात हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी।
एमआरओ हब की भी नींव रखेंगे
प्रधानमंत्री एयरपोर्ट परिसर में एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) हब की भी नींव रखेंगे। नोएडा एयरपोर्ट परिसर में विमानों के रखरखाव के लिए बनने वाला यह पहला एमआर ओ हब होगा। फिलहाल देश के विमानों में बड़ी तकनीकी और अन्य दिक्कतें आने पर मरम्मत के लिए विदेश पर निर्भर निर्भर रहना र पड़ता है।
दिल्ली से सस्ती विमान सेवा संभव
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने आईजीआई एयरपोर्ट के मुकाबले कम वाले विमानों में यात्री किराया दिल्ली के हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट की अपेक्षा यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को ईंधन सस्ती दर पर उपलब्ध होगा। निर्माण से पहले हुए समझौते में यूपी सरकार ने ईंधन पर एक फीसदी लगाने का निर्णय लिया, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों को ईंधन पर 25 फीसदी वैट देना पड़ता है।
प्रधानमंत्री की जनसमा के लिए तीन पंडाल बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए तीन पंडाल बनाए गए है। उनकी जनसभा में दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। समारोह में यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों पर रात तक रोक
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते आज ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के रास्तों पर सुबह सात से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जेवर-टप्पल मार्ग पर गोपालगढ़ की ओर से जेवर की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को वापस टप्पल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन टप्पल-पलवल होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
शुरुआत में लखनऊ, जयपुर समेत दस शहरों के लिए उड़ानों की उम्मीद
नोएडा एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का संचालन अप्रैल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। शुरुआत में लखनऊ, जयपुर समेत दस शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
घरेलू-कार्गो सेवा से आगाज होगा
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने विमान सेवा के लिए इंडिगों, अकासा और एयर इंडिया के साथ साझेदारी की है। 20 अप्रैल के बाद उड़ानें शुरू करने की तैयारी है।
ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज
मेक माई ट्रिप वेबसाइट और ऐप पर एयरपोर्ट की एंट्री नोएडा डीएक्सएन के नाम से दिखने लगी है। हालांकि, अभी टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई। इस प्रक्रिया में 45 दिन लगते हैं। इसके बाद उड़ानें शुरू हो सकेंगी।


No comments:
Post a Comment