होली पर यूपी में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

लखनऊ (एजेंसी)।यूपी में होली पर एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च यानी होली पर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।
इन दिनों यूपी के मौसम में हर दिन बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी का एहसास होता है और धूप निकलते ही गर्मी हो जाती है। वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में यह 35 डिग्री तक जा सकता है। हाल ही में बांदा और हमीरपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अयोध्या में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। 3 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन, होली के दिन यानी कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग ने गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts