Monday, 30 March 2026

विजय माल्या और ललित मोदी बनेंगे अर्जुन रामपाल

 


विजय माल्या और ललित मोदी बनेंगे अर्जुन रामपाल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ में उद्योगपति विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हंसल मेहता की अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘बिलियनेयर’ की घोषणा के साथ ही इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अर्जुन रामपाल इस सीरीज में एक ताकतवर उद्योगपति की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी कहानी महत्वाकांक्षा, सत्ता और नैतिक पतन के इर्द-गिर्द घूमती है। भले ही निर्माता इसे पूरी तरह काल्पनिक बता रहे हैं, लेकिन कहानी में नजर आ रही समानताओं ने अटकलों को हवा दे दी है।
चर्चा है कि अर्जुन रामपाल इस सीरीज में विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ‘बिलियनेयर’ का मुख्य किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि कई वास्तविक हस्तियों के गुणों का मिश्रण हो सकता है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है। हंसल मेहता इससे पहले भी ‘स्कैम’ जैसी चर्चित सीरीज में सच और फिक्शन के बीच की रेखा को बारीकी से पेश कर चुके हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। लेखन अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर का है। यह शो अमेज़न एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल लाइनअप का हिस्सा है।

No comments:

Post a Comment