Monday, 30 March 2026

अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज

 



अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज

मुंबई । अभिनेता और गायक अपारशक्ति खुराना ने अपना नया रोमांटिक गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में अभिनेत्री महिमा मकवाना भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी पसंद की जा रही है।
मेकर्स के अनुसार, ‘तेरे पीछे’ एक सुकून भरा, प्यार से ओत-प्रोत गाना है। इसमें प्यार की खूबसूरती और नाजुक भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दर्शाया गया है। गाने की खास बात अपारशक्ति की मधुर आवाज और महिमा मकवाना की नेचुरल परफॉर्मेंस है, जो इसे और भी दिल को छू लेने वाला बनाती है।

No comments:

Post a Comment