अयोध्या में हुआ श्री रामलला का अलौकिक सूर्य तिलक

 प्रभु के जन्मोत्सव में भावविभोर हुई अयोध्या नगरी

अयोध्या (एजेंसी)।चैत्र नवरात्रि पर शुक्रवार को रामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का दिव्य एवं अलौकिक सूर्य तिलक किया गया। इससे प्रभु राम जन्मोत्सव में अयोध्या नगरी भावविभोर हो गई।
अयोध्या में सुबह से बादल थे, लेकिन 11.50 पर सूर्य भगवान अवतरित हुए और 12 बजे से पांच मिनट तक रामलला का ललाट दमकता रहा। श्री रामलला के ललाट सूर्य तिलक दमका और भव्य-दिव्य राम मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास से रामलला का जन्मोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया। मध्याह्न 12 बजे श्री रामलला के ललाट को सूर्य की किरणों ने प्रकाशमान किया। जो आनंद के सिंधु एवं सुख की राशि हैं और जिनके एक कण से तीनों लोक सुखी होता है।
रामलला एवं राम परिवार के समक्ष बधाई गान का आयोजन किया गया। भक्त, साधु-संत, ट्रस्ट व कार्यदायी एजेंसियों के कर्मी जन्मोत्सव के उल्लास में नृत्य-संगीत में झूम रहे थे। राम जन्मोत्सव का प्रत्येक क्षण दर्शनार्थियों को दिखाने के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। जन्मोत्सव के सुखद आनंद व दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का आगमन हुआ है।
गौरतलब है कि चैत्र शुक्ल नवमी सम्वत् 2083 तदनुसार 27 मार्च को दिव्य-भव्य राम मंदिर में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts