डीएम ने  बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने दिए निर्देश 

आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही-डीएम 

   मेरठ ।  विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।

 जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है और फीडबैक के आधार पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जाएगा।बैठक में अनुपस्थित विभागीय नोडल अधिकारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन बाधित करने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिन विभागों की शिकायतों पर प्राप्त फीडबैक में 100 प्रतिशत असंतुष्टि पाई गई है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, 50 प्रतिशत तक असंतोषजनक फीडबैक वाले विभागों को चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का समाधान संतोषजनक रूप से हो।इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts