'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीसरे दिन हुई 110 करोड़ से ज्यादा की कमाई

 मुंबई।  रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन  ईद के मौके पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही 'धुरंधर 2' ने ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है। फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखते ही बन रहा है और वीकेंड पर सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही ।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 फिल्म ने 18 मार्च को हुए प्रीमियर से ही 43 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली थी। 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर रिलीज होते ही पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की। हालांकि, शुक्रवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई और फिल्म ने 80.72 करोड़ बटोरे, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ तक पहुंच गया।

धुरंधर 2’ ने पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

मगर शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई और 113 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई अब 339.27 करोड़ रुपये हो गई है. खास बात यह है कि शनिवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ 79.73 फीसदी रही, जो शुक्रवार के 62.6 फीसदी के मुकाबले काफी ज्यादा है.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts