आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची के चेहरे की चिकित्सकों ने की प्लास्टिक सर्जरी
मेरठ। अब मेडिकल काॅलेज में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो गया है। मेडिकल के चिकित्सकों ने बागपत की एक बच्ची जिसे आवरा कुत्तो ंने उसके चेहरे पर घाव कर दिया था। उसे प्लास्टिक की सर्जरी कर बच्ची के चेहरे का सही आकार देने में सफलता पायी है ।
बागपत निवासी मांत्र 2.5 साल की सारा पर आवरा कुत्तो ने हमला कर दिया था। जिससे सारा गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। आवारा कुत्ते के चेहरे को नोंच डाला था। जिससे आहत उसके परिजनों ने बिना किसी देरी किए मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया था। मेडिकल कॉलेज मेरठ के विशेषज्ञ चिकित्सकों जिनमें डॉ भानु प्रताप सिंह एवं टीम ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए सफल रूप से ठीक कर दिया है।
डॉ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत, कुत्ते के काटने से हुए गंभीर घावों की अब उन्नत तकनीक से सर्जरी और पुनर्निर्माण संभव है, जिससे चेहरे को वापस सामान्य आकार में लाया जा सकता है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि गंभीर घाव के बावजूद, समय पर इलाज और विशेष सर्जरी से चेहरा सुधारा गया है। घाव की देखभाल और कॉस्मेटिक सर्जरी को नए तरीकों से अंजाम दिया गया है, जो घाव के निशान को कम करता है।मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने डॉ भानु प्रताप सिंह व उनकी टीम को इस सफल सर्जरी हेतु शुभकामनाएँ दी तथा कुत्ते काटने के बाद ली जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने पर घाव को साबुन-पानी से धोना चाहिए और तुरंत ही एंटी-रेबीज टीकाकरण कराना चाहिए।


No comments:
Post a Comment