विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि में विचारगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम
मेरठ। लाईब्रेरी एंड इर्न्फोरमेशन सांइस डिपार्टमेंट, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर एक विचारगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समानता, मानवाधिकारों की रक्षा, समावेशी शिक्षा तथा सूचना के समान अवसरों के महत्व को रेखांकित करना था कार्यक्रम के अवसर पर संकायाध्यक्ष डॉ.सुधीर त्यागी ने अपने स्वागत भाषण में सामाजिक न्याय के अवधारणा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का क्षेत्र समाज में ज्ञान और सूचना के समान वितरण के माध्यम से सामाजिक न्याय को सुदृढ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य वक्ता डॉ0 मनोज कुमार त्रिपाठी, एसोसिऐट प्रोफेसर, डिपांर्टमेंट लिबरल आर्ट एंड ह्यूमैनिटीज ने अपने विचार व्यक्त करते हुये बताया कि सामाजिक न्याय का अर्थ केवल आर्थिक समानता नहीं बल्कि शिक्षा, सूचना, ससांधनों और अवसरों तक समान पहुँच सुनिश्चित करना भी है, उन्होनें विद्यार्थियों को समाज जागरूक नागरिक बनने तथा वंचित वर्गो के लिए सूचना सेवाओं के विस्तार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामाजिक समावेशन, लैंगिक समानता और डिजिटल सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किये गये। अंत में डा. अल्पना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विभाग ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाजिक न्याय, समान अवसर और ज्ञान के लोकतंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों व विभाग के सभी शिक्षकों डॉ0 मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. किरण रानी पंवार, डॉ. जावेद खान, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. अल्पना, भावना जोशी, सभी कर्मचारीगण राजेन्द्र कुमार, स्वाती व बन्टी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment