बिजली बिल राहत योजना के दो दिन शेष  

योजना में अब तक 567.91 करोड रूपये  की छूट, 649907 उपभोक्ताओं को लाभ

मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बुलन्दशहर व नोएडा क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं ने, उठाया लाभ

मेरठ । बिजली बिल राहत योजना के शेष दो दिन रहे गये है। यह योजना आगामी 28 फरवरी को समाप्त हो रही है। अभी इस योजना को 14 जिलों  के  649907 उपभोक्ताओं  ने लाभ उठा कर 567.91 करोड रूपये  की छूट लाभ उठाया है। 

 प्रबंध निदेशक  रवीश गुप्ता  ने बताया की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू (02 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (01 किलोवाट तक) श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण मे छूट हेतू सभी पात्र उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है। योजना 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। योजना में अधिकतम छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल 02 दिन शेष बचे हैं, उपभोक्ता आज पंजीकरण कराकर, इस योजना के तहत अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते है।

योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं द्वारा 28 फरवरी 2026 तक पंजीकरण करने पर, सरचार्ज (विलम्ब शुल्क) मे 100 प्रतिशत की छूट तथा मूल बकाया राशि पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों मे राजस्व निर्धारण में, अधिकतम 40 प्रतिशत का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत अब तक, बडी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर लाभ उठाया है। इसमे मेरठ क्षेत्र मेरठ-द्वितीय के 62443, मेरठ क्षेत्र मेरठ-प्रथम के 4509, मुरादाबाद क्षेत्र के 145882, सहारनपुर क्षेत्र के 89863 उपभोक्ता, बुलन्दशहर क्षेत्र के 98685 उपभोक्ता योजना का लाभ उठा चुके हैं। योजना के अन्तर्गत डिस्कांम द्वारा अब तक लगभग रु 567.91 करोड की छूट प्रदान की जा चुकी है तथा कुल 649907 उपभोक्ताओं को योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।आज ही पंजीकरण कराये और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे विद्युत विच्छेदन एवं भू-राजस्व की वसूली जैसी कार्यवाहियों से बचा जा सके। योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान हेतु उपभोक्ता हैल्पलाईन नं0 1912 तथा निगम के टोल फ्री नं0 1800-180-3002 पर संपर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts