सब जूनियर वर्ग में देव- कबीर और जूनियर में रिहान ध्रुव विजेता
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए 16वे अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में सबजूनियर वर्ग में देव और कबीर व जूनियर वर्ग में रिहान और ध्रुव की जोड़ी विजेता रही।
सब जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में देव शर्मा और कबीर की जोड़ी ने ध्रुव और श्रेयांश की जोड़ी को हराकर जीत प्राप्त की। जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में रिहान और ध्रुव की जोड़ी ने कृष्ण और अभय की जोड़ी को हराकर जीत प्राप्त की। मैच के बाद समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु तेग बहादुर स्कूल से प्रभा राव ने की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में राहुल सिंह, हिमांशु शर्मा, व्यापारी नेता रजनीश कौशल आदि का विशेष योगदान रहा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में इंद्रजीत सिंह सलवान, यश करन सिंह का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment