Tuesday, 24 February 2026

वृहद स्तरीय रोजगार मेले में 1169 अभ्यर्थियों को किया गया शाॅ़ट लिस्ट

 


वृहद स्तरीय रोजगार मेले में 1169 अभ्यर्थियों को किया गया शाॅ़ट लिस्ट 

 सांसद अरूण गोविल ने किया दो दिवसीय रोजगार मेले को शुभारंभ 

 मेरठ।  श्रम एवं सेवायोजन विभाग एवं आई. आई.एम.टी विवि के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय  वृद्ध स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन सांसद अरूण गोविल ने किया। पहले  दिन चयन साक्षात्कार हेतु 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां अलग-2 क्षेत्रों से प्रतिभाग करके 2006 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार संपन्न किया एवं चयन के प्रथम स्तर पर 1169 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया।

रोजगार महाकुंभ के प्रथम दिवस का उद्घाटन माननीय सांसद  अरुण गोविल ने फीता काटकर किया। उन्होंने साक्षात्कार स्थल का भ्रमण किया व युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मंच के कार्यक्रम सोपानों में दीप प्रज्वलन के उपरान्त आई.आई.एम.टी विवि, के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता एवं सहायक निदेशक सेवायोजन विभाग शशिभूषण उपाध्याय ने मुख्य अतिथि सांसद  का स्वागत, गुलाब का फूल और पौधा भेंट करके किया।

कार्यक्रम की भूमिका और आई.आई.एम.टी विवि के योगदान पर कुलाधिपति श्री योगेश मोहन गुप्ता ने विस्तृत प्रकाश डाला। सेवायोजन विभाग की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि सभी युवा रोजगार संगम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाईन पंजीकरण करा लें। उन्होने बताया कि रोजगार महाकुंभ का आयोजन आगामी 25 एवं 26 फरवरी 2026 को भी जारी रहेगा। 

अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद  अरूण गाविल जी ने बहुत ही मार्मिक तरीके से युवाओं को चुनौतियों एवं सशक्त व्यक्तित्व के विकास हेतु बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।  सांसद  ने युवाओं से अपील की कि वह अपने अन्दर छुपे व्यक्तित्व के सबसे अच्छे भाग को पहचानें। उन्होंने कंपनियों के एच.आर. प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कंपनियां चयनित अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से सेवायोजित करें। उन्होंने ऐसे उपयोगी कार्यक्रम को समय-समय पर कराये जाने के लिए सेवायोजन विभाग की प्रशंसा भी की।रोजगार मेला रथ (डिजिटल वैन) जनपद के सभी ब्लॉकों, ग्रामीण क्षेत्रों व सभी शौक्षिक संस्थानों में भ्रमण कर मेले में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित कर रही है।


No comments:

Post a Comment