शादी की वायरल तस्वीरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की खबरें भी उड़ रही हैं। बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि मृणाल जल्द ही सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने जा रही हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कपल की शादी की एआई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। वहीं, अब हाल ही में मृणाल ने धनुष के साथ शादी की अफवाहों और वेडिंग फोटोज पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एक्ट्रेस से शादी की खबरों के बारे में पूछा तो मृणाल ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, 'मैं? नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे लगता है कि 14 फरवरी 1 अप्रैल बनने वाला है, जो कि अप्रैल फूल डे है। क्योंकि मुझे नहीं पता कि यह किसने शुरू किया।'


No comments:
Post a Comment