हज टीकाकरण पूर्ण, बचे हज यात्री एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में लगवाएंगे टीका

मेरठ। इस साल हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण सोमवार को पूर्ण हो गया। जमीयत उलेमा ए हिंद के पूर्व कोषाध्यक्ष हाजी शीराज रहमान ने बताया कि अब जितने हज यात्री टीकाकरण से रह गए हैं वह अपना वैक्सीनेशन प्यारे लाल अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में करवा सकते हैं। सोमवार को शाहपीर गेट स्थित  मदरसा नूरुल इस्लाम में हज यात्रियों को टीके लगाए गए। 

सोमवार को कुल 327 हज यात्रियों का वैक्सीनेशन हुआ। इनमें 173 पुरुष और 154 महिला हज यात्री शामिल थे। इस अवसर पर का नायब शहर काजी जैनुल रशीदीन, हाजी शीराज़ रहमान, कारी सलमान कासमी, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी मदनपाल,  डॉ जावेद, डॉ अज़ीम असलम,  आसमीन खान और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नेपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts