एसएसपी अविनाश पांडेय ने संभाला चार्ज
बदमाशों को दी खुली चेतावनी
मेरठ । नव नियुक्त एसएसपी अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से चार्ज संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही एसएसपी ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों पर की प्रकार की कोई नरमी नहीं बढ़ती जाएगी संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
एसएसपी अविनाश पांडेय बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने विधिवत रूप से एसएसपी मेरठ का कार्यभार संभाला। मीडिया से बात करते हुए उन्होनें कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायगा। शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।पुलिस प्रणाली को बेहतर किया जाएगा।
एसएसपी अविनाश पांडे 2015 के आईपीएस है वह उत्तराखंड की खीरी के रहने वाले है 2019 में अविनाश पांडेय मेरठ के एसपी देहात रहे थे मेरठ में एसपी देहात के पद पर उनका करीब डेढ़ साल का कार्यकाल रहा। उन्होंने देहात में अपराध क्लीन चलाकर उन्होंने बदमाशो का सफाया किया था। इस दौरान उन्होंने कुख्यात योगेश भदौडा और उधम सिंह पर भी सख्त एक्शन लिया था। मेरठ के नए एसएसपी अविनाश पांडेय ने एसपी रहते हुए 2019 में केंद्र सरकार द्वारा सीए बिल को लेकर मेरठ में उपद्रव्यों द्वारा सफलतापूर्वक आंदोलन को कुचला था आंदोलन को कुचला था इतना ही नहीं इतना ही नहीं दोबारा बनाए गए उपद्रवियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को बचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।


No comments:
Post a Comment