सम्भव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई मे एमडी ने सुनी उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याएँ
बिल, मीटर, नये संयोजन, विद्युत आपूर्ति आदि शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण, उपभोक्ताओं को दी गई तत्काल राहत
मेरठ । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि.द्वारा मंगलवार को ऊर्जा भवन मुख्यालय मेरठ में उपभोक्ता सेवा और पारदर्शिता को बढावा देने के उद्देश्य से संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई का सफल आयोजन किया गया। इस साप्ताहित जन-सुनवाई मे मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद सहित आदि जनपदों से आए उपभोक्ताओं की समस्याओं का सीधा समाधान किया गया।
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस जन-सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से बिल, मीटर, नये संयोजन और विद्युत आपूर्ति से जुडे प्रकरण सामने आए प्रबन्ध निदेशक द्वारा कई शिकायतों का, तत्काल निस्तारण कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। जन सुनवाई में मेरठ सहित विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य विद्युत संबंधी कुल 37 आवेदन प्रस्तुत हुए। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही, निस्तारण कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई, शेष लंबित प्रकरणों के संबंध मे संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्धारित समय-सीमा मे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट किया की उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही डिस्कांम की प्राथमिकता है, प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए की शेष लंबित शिकायतों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डिस्कांम द्वारा हर मंगलवार को आयोजित होने वाली जन-सुनवाई एक जवाबदेही, सशक्त मंच बनकर उभरा है जिसमें विभागीय कार्यप्रणाली मे पारदर्शिता, जवाबदेही एवं उपभोक्ता संतुष्टि को लगातार सुदृढ किया जा रहा है। प्रशासनिक, वाणिज्यिक, तकनीकी और वित्त विभागों के निदेशकों की मौजूदगी यह सुनिश्चित करती है की किसी भी शिकायत का त्वरित, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर विभाग के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे जिनमें निदेशक संजय जैन , एन.के. मिश्र, आशु कालिया , स्वतंत्र कुमार तोमर ,मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, पी.के. सिंह, अशोक सुन्दरम, सगीर अहमद, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह। इसके अतिरिक्त अनुराग भल्ला, अभिषेक सिंह, मौं अरशद (अधीक्षण अभियन्ता), सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ताओं ने भी जन सुनवाई में सक्रिय योगदान दिया।


No comments:
Post a Comment