जालंधर में सरेआम आप नेता का मर्डर

 बदमाशों ने मारी पांच गोली

 पंजाब । पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन इलाके में एक गुरुद्वारे के बाहर हुई, जहां बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जानकारी के मुताबिक, लकी ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी दो पहिया वाहन पर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन पर धड़ाधड़ पांच गोलियां मारी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि लकी ओबेरॉय की पत्नी ने पहले नगर निगम चुनाव में आप उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, हालांकि वह चुनाव जीत नहीं सकीं।
इस हत्याकांड के बाद पंजाब की राजनीति में उबाल आ गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts