लंबित भुगतान समय से किये जाए- डीएम
डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की की बैठक की गयी। बैठक में विगत बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। स्वास्थ्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की जाये।
बैठक में डीएम ने कहा जिनके भुगतान लंबित है, उनको समय से भुगतान किया जाए। नियमित पोषण किट का वितरण सुनिश्चित हो। इम्यूनाईजेशन का कार्य सक्रियता करते हुये लक्ष्य को पूर्ण किया जाये। न्यू बोर्न बेबी की देखभाल हेतु जिन आशाओं पर किट उपलब्ध नहीं है उनको किट उपलब्ध कराई जाये। आशा के रिक्त पदों को तत्काल कार्यवाही करते हुये भरा जाए। समस्त सीएचसी, पीएचसी में साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजो को बेहतर उपचार दिया जाये। सभी सीएचसी-पीएचसी पर डाक्टर डयूटी के अनुसार उपलब्ध रहें।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं एवं उपचार में यदि लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने इंस्टीटयूशन डिलीवरी, जन औषधी केन्द्र, बिल भुगतान, उपकरण खरीद, यूनिसेफ, डब्लूएचओ, यूएनडीपी रिपोर्ट आदि की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, एसीएमओ, एमओआईसी, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment