त्यौहारों को देखते डीआईजी ने रेंज के अधिकारियों समीक्षा बैठक की
टीम गठित कर पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र करायें गिरफ्तारी
मेरठ। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा ग्रुरूवार देर शाम रेंज कार्यालय पर मेरठ रेंज के चारों जनपद प्रभारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ अवीनाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर बुलन्दशहर शंकर प्रसाद के साथ अपराध समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों को लेकर कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में वीसी गयी।
वीसी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियन्त्रण, विवेचना निस्तारण, साइबर अपराध जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं प्रचलित विभिन्न अभियान- जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट, ऑपरेशन कन्विक्शन, मिशन शक्ति, महिलाओं/बच्चों से संबंधित व गम्भीर अपराधों आदि की समीक्षा की गयी। बैठक में डीआईजी ने अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं शिकायतों में सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका निस्तारण करने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये। सभी क्षेत्राधिकारी आगामी त्यौहारों होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी व महावीर जयन्ती को लेकर त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर लें, कहीं पर भी कोई नई परम्परा न डलने दी जाये । उक्त त्यौहारो पर हुए पूर्व में हुए विवादों को चिन्हित करते हुए आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करा ली जाए ।पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी कराएं । ऐसे अपराधियों को चिन्हित करें जो आगामी चुनाव में समस्या पैदा कर सकते है ।ट्रांसफार्मर व पशु चोरों की एचएस अवश्य खुलवायें ।साइबर अपराध की एसपी अपराध एवं क्षेत्राधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करें ।कुछ थानों मे गैंगस्टर व एनडीपीएस की कार्यवाही बहुत कम है पर्यवेक्षण कर कार्यवाही बढवाए । सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने कार्यालय मे नियमित जनसुनवाई करें ।लूट डकैती, हत्या के जो प्रकरण शेष है टीम गठित कर गिरफ्तारी करायें ।स्नैचिंग की घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए अंकुश हेतु कार्ययोजना बनाये ।गम्भीर अपराधों की विवेचनाओं का अभियान चलाकर समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं ।


No comments:
Post a Comment