गढ़चिरौली में मुठभेड़, अब तक तीन नक्सली ढेर
घायल जवान ने तोड़ा दम
गढ़चिरौली (एजेंसी)।महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में दो और नक्सलियों के मारे की खबर सामने आई है। जबकि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक सी-60 जवान ने दम तोड़ दिया है। नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान तीन दिन पहले शुरू किया गया था, जिसमें अब तक तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस के मुताबिक एसडीपीओ भामराग के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों को शामिल करते हुए यह अभियान मंगलवार (03 फरवरी) को शुरू किया गया। ऑपरेशन गढ़चिरोली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास माओवादियों की कंपनी नंबर 10 के कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चलाया गया। इस दौरान मजवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की गई।
इस बीच पुलिस ने बुधवार को दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ किया। इसके बाद गुरुवार सुबह अच्छी तरह से पकड़ने जमाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चार और सी-60 यूनिट व क्यूएटी की एक यूनिट तैनात की गई।
तीन शव बरामद, भारी हथियार भी मिले
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एक नक्सली का शव, एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक महिला का शव भी शामिल है। इसके साथ ही मौजूदा अभियान में मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या तीन हो गई है।
तीनों नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच नक्सल विरोधी अभियान में घायल होने के बाद सी-60 जवान दीपक चिन्ना मदावी (38), जिनको पहले भामरागड ले जाया गया था, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल जवान, जोगा मदावी को भी एयरलिफ्ट करके भामरागड ले जाया गया है।


No comments:
Post a Comment