विवेकानंद कुष्ठ आश्रम पर महा शिवरात्रि पर्व का उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया
मेरठ। विवेकानंद कुष्ठ आश्रम पर महा शिवरात्रि पर्व का उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया जिसमें 14तारीख से आदिवास एव कीर्तन का कार्यक्रम व 15फरवरी महा शिवरात्रि पर 24घंटे का हवन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता आलोक सिसौदिय सपरिवार रहे। हवन के साथ साथ विभिन्न जिलों शामली,गाजियाबाद, मुज्जफर नगर, दिल्ली, शाहदरा नगर, अंबाला, जगाधरी आदि क्षेत्रों से 17मंडलियों द्वारा ताल मृदंग जैसे वाद्य यंत्रों पर शिवपार्वती का भजनों से गुड़गांन किया। 16फरवरी प्रातः 9 बजे हवन की पूर्ण आहुति देकर संपन्न हुआ । विभिन्न जिलों से आई सभी मंडलियों का भाजपा नेता। आलोक सिसोदिया ने पीतांबर भेट कर अभिन्नदन किया साथ ही सभी को भंडारा प्रसाद वितरण किया गया ।


No comments:
Post a Comment