‘दि इंडिया हाउस’ का हिस्सा बनकर गदगद हैं सई मांजरेकर
मुंबई। अभिनेत्री सई एम मांजरेकर अपनी आने वाली पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म ‘दि इंडिया हाउस’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्माण पावरहाउस राम चरण अपनी पहली प्रोडक्शन के तौर पर कर रहे हैं।
फिल्म को एक साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाया जा रहा है, जो सई के लिए ‘मेजर’ के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग दोनों भाषाओं में साथ-साथ हुई है। हिंदी और तेलुगु सिनेमा में पहले भी काम कर चुकीं सई का कहना है कि ‘दि इंडिया हाउस’ उनके करियर का एक स्वाभाविक, लेकिन बेहद समृद्ध करने वाला पड़ाव है।
सई मांजरेकर ने कहा कि मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स इसलिए पसंद हैं क्योंकि यहां सिनेमा सच में एक साझा भाषा बन जाता है। सेट पर अलग-अलग इंडस्ट्री और पृष्ठभूमि के लोग एक साथ मिलकर एक ही कहानी को जीवंत करते हैं।


No comments:
Post a Comment