सही दिशा में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती : प्रोफेसर असलम जमशेदपुरी

थोड़ी सी लापरवाही और अनदेखी आपको कॉम्पिटिशन से बाहर कर सकती है: डॉ. आसिफ अली

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के उर्दू डिपार्टमेंट की तीन बेटियों ने UGC NET क्वालिफाई किया

मेरठ । यूजीसी द्वारा 4 फरवरी, 2026 में घोषित किए गए अहम कॉम्पिटिटिव इम्तिहान NET और JRF के नतीजों में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग की तीन छात्राओं—सैयदा मरियम इलाही, फरहत अख्तर और नुजहत अख्तर—ने उर्दू विषय में कामयाबी हासिल कर अपना और विभाग का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि फरहत अख्तर ने चौथी बार और नुजहत अख्तर ने तीसरी बार NET क्वालिफाई किया।

इस खुशी के मौके पर प्रो. असलम जमशेदपुरी ने  कहा कि मेहनत अगर सही दिशा में हो तो जरूर रंग लाती है। उन्होंने स्टूडेंट्स को टेक्स्टबुक्स के साथ-साथ ऑथेंटिक कॉम्पिटिटिव किताबें पढ़ने की नसीहत दी।

डॉ. आसिफ अली ने कहा कि आज का दौर सख्त कॉम्पिटिशन का है, इसलिए लगन और लगातार मेहनत जरूरी है। डॉ. शादाब अलीम ने छात्राओं की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि स्टूडेंट्स की सफलता ही टीचर्स की असली कामयाबी है।

डॉ. अलका वशिष्ठ ने सफल छात्राओं को मुबारकबाद दी और अन्य स्टूडेंट्स को हिम्मत न हारने की सलाह दी। डॉ. इरशाद स्यानवी ने कहा कि उर्दू में करियर के लिए NET बेहद जरूरी है और सेमिनार व अदबी बहसों में हिस्सा लेना चाहिए।

इस मौके पर सईद अहमद सहारनपुरी, मुहम्मद शमशाद, मुहम्मद शाहवेज़ आलम सहित कई स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts