टी-20 विश्व कप में भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक
तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 61 से किया पराजित ,गेंदबाजों का रहा बोलबाला
ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंचा भारत
कोलंबो, एजेंसी। रविवार को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गये मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।


No comments:
Post a Comment