ऑल इण्डिया स्पोर्टस एवं कल्चर फैस्टिवल ’’ओरा-2026’’ में विम्स का जलवा
- विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विम्स के विद्यार्थियों ने 9 स्वर्ण, 6 रजत एवं 8 कांस्य पदत जीतकर वैंकटेश्वरा की झोली में डाले
- भारतीय सेना आर्मी मेडिकल कोर की डीन डाॅ. शर्मिला डुडानी, मुख्य अतिथि मेजर जनरल डाॅ0 सुरेन्द्र मोहन (रिटायर्ड) ए.एफ.एम.सी. बाबा भीमराव अम्बेडकर मेडिकल काॅलेज, आई.आई.टी. दिल्ली ने ए.सी.एम.एस. के कुलसचिव कर्नल डाॅ. ए.के. सिंह के साथ मिलकर विजेता छात्र-छात्राओ को मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर किया सम्मानित।
प्रधानमंत्री के ’’स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ मिशन को साकार करते हुए वैंकटेश्वरा के डाॅक्टर्स एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने किये सफलता के नये आयाम स्थापित - सुधीर गिरि
- अनवरत गाँव-गाँव जाकर लोगो को प्रभावी स्वास्थय सेवाऐं देने के साथ-2 वैंकटेश्वरा के चिकित्सक एवं मेडिकल स्टूडेन्टस स्पोटर्स एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन- डाॅ. राजीव त्यागी
मेरठ। वैंकटेश्वरा समूह के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। वैंकटेश्वरा समूह के वैंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) के एम.बी.बी.एस. के छात्र-छात्राओ ने आर्मी काॅलेजऑल मेडिकल साईंसेस दिल्ली कैन्ट द्वारा आयोजित ’’ऑल इण्डिया कल्चर एवं स्पोटर्स फैस्टिवल ’’ओरा-2026’’ में देश के अस्सी से अधिक सरकारी एवं निजी मेडिकल काॅलेजो के साथ हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में दो दर्जन से अधिक मेडल एवं सर्टीफिकेट जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
चार दिवसीय इस ’’कल्चरल फैस्टिवल’’ में जीतकर आये खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं देते हुए संस्थपक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि वैंकटेश्वरा के छात्र-छात्राऐं स्वास्थय एवं शानदार चिकित्सीय सेवाओ में सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रहे है। आज शानदार स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा में ऊँचे मापदण्ड स्थापित करने पर वैंकटेश्वरा देश के छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बना हुआ है।
आर्मी मेडिकल काॅलेज नयी दिल्ली द्वारा आयोजित इस ’ऑल इण्डिया कल्चरल एवं स्पोटर्स फैस्टीवल ओरा-2026 के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विवि के प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने बताया कि इस चारदिवसीय फेस्टिवल में एकल नृत्य में अनुजा प्रथम, अनिकेत पन्त द्वितीय, युगल नृत्य में अनुजा एवं अनिकेत प्रथम, शिव तांडव में विम्स टीम प्रथम, एकल पाश्चात्य गायन में नियति तोमर प्रथम, हिन्दी रचनात्मक लेखन में अनिकेत पंत द्वितीय, पेन्टिंग में श्रेयास वानखेड़े द्वितीय एवं फुटबाॅल में विम्स टीम उपविजेता रही, इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक में विम्स प्रथम, फेशन शो में विम्स प्रथम एवं बाॅलीवाल में भी विम्स टीम ने देशभर मंे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विम्स के छात्र-छात्राओ के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें डीन डाॅ. संजीव एच भट्ट, एम.एस. डाॅ. सुरेश जी मेहता, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, निदेशक अजय श्रीवास्तव, डाॅ. सुप्रीति भटनागर, डाॅ. पारस जमवाल, डाॅ. बी.एस. त्यागी, डाॅ. नेहा चौधरी, डाॅ. सत्यम मैयानी, कुलसचिव डाॅ. पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर से डाॅ. पंकज चैधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment