डॉ . सरताज अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जकात–2026 सम्मेलन में भाग लिया 

 मेरठ। डॉ. सरताज अहमद, प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर,  सुभारती विश्वविद्यालय नेअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी केटीचर्स एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “जकात–2026” में भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य जकात को एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था के रूप में समझ विकसित करना तथा उसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था। 

सम्मेलन में देश-विदेश से आए उलेमा, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं, पेशेवर, सामुदायिक प्रतिनिधि, विद्वान एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की और सार्थक विमर्श किया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से कुरआन और सुन्नत की रोशनी में जकात की समझ, जकात प्रबंधन की वर्तमान चुनौतियाँ, वैश्विक जकात व्यवस्थाओं से सीख शिक्षा, अर्थव्यवस्था और सामुदायिक विकास में जकात की भूमिका, तकनीक एवं पारदर्शिता के माध्यम से आधुनिक जकात प्रबंधन शामिल थे।  यह सम्मेलन जकात संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा समकालीन सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के समाधान हेतु सामूहिक चिंतन और बौद्धिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts