लिव इन रिलेशन रह रही महिला की हत्या ,आराेपी फरार 

बेड पर पड़ा मिला शव , गले में पड़ा था साड़ी का फंदा

 मेरठ। सोमवार को थाना मेडिकल क्षेत्र में  नये  के ब्लॉक में एक महिला की हत्या कर दी गयी ।  महिला का शव बेड पर लिपटी मिला।  सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को   पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चैक कर रही है। बताया जा रहा है। महिला पिछले पांच साल से लव इन रिलेशन में रह रही थी। 

  बुंलदशहर निवासी  चित्रा नये के ब्लॉक में 3056  मकान में किराये पर रहती थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। के बेटा व बेटी अपनी मौसी के यहा गोलाबढ़ गये थे। उसके पति की मौत हो चुकी है। 

बताया गया कि चित्रा के साथ उसके दो बच्चे बड़ा बेटा हर्ष 11 साल और छोटी बेटी परी उम्र 9 साल रहते हैं। लोगों ने बताया कि चित्रा का गोलाबढ़ में रहने वाले ऑटोचालक विशू से अफेयर चल रहा था। काफी समय से दोनों के बीच दोस्ती थी। विशू चित्रा के घर आता भी था। चित्रा भी उसके साथ काफी दिनों तक लिव इन रिलेशन में रही है। बच्चों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले विशू दोनों बच्चों को अपने घर गोलाबढ़ में ले गया था।

विशू मूल रूप से रोहटा बाईपास का रहने वाला है। लेकिन गोलाबढ़ में अपने दोस्त के घर रहता था।  सोमवार सुबह विशू दोनों बच्चों को गोलाबढ़ से वापस लाकर सूरजकुंड पर छोड़ गया। यहां से बच्चे अपने घर के ब्लॉक पहुंचे। बच्चों ने जब घर का दरवाजा खोला तो देखा सामने उनकी मम्मी चित्रा बेसुध पड़ी थी। इसके बाद बच्चों ने मां को हिलाया, आवाज लगाई लेकिन उसने नहीं सुनी। तब बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया।

मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने चित्रा को देखा इसके बाद चित्रा की दिल्ली निवासी बहन अनीता को कॉल करके जानकारी दी। अनीता ने तुरंत मेडिकल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कमरे में चित्रा बेड पर पड़ी थी। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। देखकर लग रहा था कि किसी ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों और पड़ोसियों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली है। मौके पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर मय फोर्स पहुंचे। उन्होंने पूरे मकान का मुआयना किया। मोके पर फोरसिंक टीम को बुलाया गया।  जहां से टीम ने नमुनों को एकत्र किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। 

सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक महिला की डेडबॉडी मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाकी साक्ष्य कलेक्ट किए जा रहे हैं।

 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है महिला की गलादबाकर हत्या की गयी है। पुलिस महिला के साथ रह रहे युवक की तलाश करने में जुटी  है। युवक की गिरफ्तारी के बाद हत्या से पर्दा उठाया जाएगा । 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts