विद्यार्थियों ने दी सतत विकास लक्ष्यों पर रचनात्मक चार्ट प्रस्तुति
मेरठ। सोमवार को जागृति विहार के एल इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने सामाजिक अध्ययन विषय के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्यों सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एसडी जीएस पर आधारित एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक चार्ट गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों तथा दैनिक जीवन में स्थिरता एवं जिम्मेदार व्यवहार के महत्त्व से अवगत कराना था।विद्यार्थियों ने समूहों में कार्य करते हुए विभिन्न विकास लक्ष्यों जैसे स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जलवायु कार्रवाई, गरीबी उन्मूलन तथा पर्यावरण संरक्षण को रचनात्मक चित्रों, सूचनात्मक तथ्यों और सुव्यवस्थित प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया।


No comments:
Post a Comment