जीटीबी  में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड कि ओर से स्टैंडर्ड क्वीज कांपटीशन काआयोजन 

मेरठ।  गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड गाजियाबाद शाखा की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। जिसमें बीआईएस विभाग से आए हुए रिसोर्स पर्सन शुचि द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में जानकारी दी। 

साथ ही किस तरह से मानक तय किए जाते हैं और किस तरह से मानक की जांच करनी चाहिए इसके बारे में बताया। बाद में विद्यालय स्टैंडर्ड क्लब के मैम्बर्स के लिए एक स्टैंडर्ड क्वीज कांपटीशन का भी आयोजन किया। तथा बच्चों को कास्टीक सोडा एवं रंग रोगन (पेंट) के मानकों को बताने का टास्क दिया गया जिसको सभी बच्चों ने भली भांति पूर्ण किया। जिसमें पहला नगद पुरस्कार यूविका ठाकुर एवं हर्षल खन्ना दूसरा पुरस्कार करन छारी एवं वानिया खॉन व तीसरा नगद पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम तान्या सोम व आर्किता की रही। बाकी बचे हुए टीम मैंम्बर्स को भी नगद राशि सांत्वना पुरस्कार स्वरूप दी गई।कार्यक्रम का आयोजन बीआईएस टीम की मैंटोर पूजा मेहता एवं शीरी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ1 कर्मेन्द्र सिंह ने रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts