देश की आधी आबादी की पूरी भागीदारी से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा- धर्मपाल सिंह
पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारियों तथा महिला जनप्रतिनिधियों की बैठक
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को कहा कि देश की आधी आबादी की पूरी भागीदारी से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा। भाजपा का अंत्योदय दर्शन भी तभी पूर्णता पाएगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ-साथ महिलाएं भी आत्मनिर्भर बने और सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की नींव के साथ राष्ट्र की धुरी है। धर्मपाल सिंह ने पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारियों तथा महिला जनप्रतिनिधियों की बैठक को मोदीपुरम परतापुर स्थित होटल ब्रेवरा में संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है। आत्मनिर्भर भारत के केन्द्र में महिला सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी को बढ़ाना होगा और बड़ी संख्या में महिला नेतृत्व विकसित करना होगा, ताकि सरकार की योजनाएं व संगठन का संदेश महिलाओं तक पहुंचाने का माध्यम स्वयं महिलाएं बनें। महिलाओं के बीच महिलाओं की बात महिलाओं से ही करनी होगी। यही नीति संगठन को सशक्त, समाज को आत्मनिर्भर तथा देश को विकसित बनाएगी।
मातृशक्ति आज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में
महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं का संगठन में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ ही उनको अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व के लिए भी प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति आज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है। महिलाओं की भागीदारी से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जन-आन्दोलन का रूप लेगा और भारत को स्वदेशी से स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर से विकसित राष्ट्र के पथ पर अग्रसर करेगा।
उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा, संगठन और संस्कार की त्रिवेणी से अपने सामर्थ्य के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर महिलाओं की भूमिका को और व्यापक बनाया जाए। प्रत्येक मंडल, शक्तिकेन्द्र और बूथ स्तर पर महिलाओं की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि महिला से महिला तक संवाद की श्रृंखला स्थापित हो सके। उन्होेंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार तभी पूरी शक्ति से कार्य कर पायेंगे जब महिला कार्यकर्ता हर गांव, हर परिवार तक महिलाओं के बीच सरकार की योजना और संगठन की योजनाओं की जानकारी को लेकर जाएगी।
भाजपा ने सदैव मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने सदैव मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति युग का प्रारम्भ हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, मुद्रा योजना, जनधन योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति का जो आह्वान किया है उसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा की है। पश्चिम के सभी 330 मंडलों में महिला सम्मेलन करने हैं लखपति दीदी और पीएम आवास योजना से महिलाओं के सशक्त बनाने में बल मिला है, देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत अन्य देशों की भी सहायता करता है जो कि 2014 से पहले दूसरे देशों पर निर्भर रहता था अब हम मेक फॉर द वर्ड बनाते हैं।
मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त बना है शक्तिशाली बना
क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त बना है शक्तिशाली बना है और अब आत्मनिर्भर बन रहा है हम आत्मनिर्भर से विकसित भारत का निर्माण करेंगे, भारतीय जनता पार्टी ने मातृशक्ति के नेतृत्व की क्षमता को बढ़ाया है, प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश ने कहा कि आधी आबादी आत्मनिर्भर भारत में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेगी और इस अभियान को पूर्णता तक पहुंचाएगी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है।
मंडल स्तर पर चौपाल कर ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को जोड़ें
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि सपनों का भारत बनाने के लिए मंडल स्तर पर चौपाल कर ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को जोड़ें कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रश्मि रावल ने किया पश्चिम क्षेत्र की इस बैठक की आयोजन करता पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चे की अध्यक्षता वर्षा कौशिक, पश्चिम क्षेत्र की ओर से संयोजन करता क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल एवं क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर सहसंयोजक के रूप में रही
कार्यशाला में प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, कांता कर्दम प्रदेश मंत्री प्रिया अग्रवाल, मंच पर महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का स्वागत मेरठ महानगर के जिला अध्यक्ष विवेक रस्तोगी एवं महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने किया।
No comments:
Post a Comment