उल्लास और श्रद्धा साथ मनाया दीपावली पर्व 

दीप और लाइटों से की सजावट, जमकर की आतिशबाजी

 मेरठ।  रोशनी का पर्व दीपावली सोमवार को पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही शहर से लेकर देहात तक दीपों और झालरों की चमक से जगमगा उठा। घरों, बाजारों, मंदिरों और गलियों में रंग-बिरंगी लाइटों की सजावट ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी। इस दौरान जमकर आतिशबादी की गयी। कही भी आदेश का पालन दिखाई नहीं दिया।। 

लोगों ने घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। परिवारों ने पारंपरिक मिठाइयाँ बांटीं और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मेरठ के अाबूलेन, घंटाघर, टीपी नगर, गढ़रोड, शास्त्रीनगर, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार और दिल्ली रोड जैसे प्रमुख बाजारों में देर रात तक भीड़ बनी रही। आबूलेन और शारदा रोड पर दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। रोशनी के इस त्यौहार को इंजॉय करने के चलते दीपावली पर भी जमकर खरीदारी की जा रही ।रात होते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से जगमगा उठा। बच्चों और युवाओं ने पटाखों और फुलझड़ियों से त्योहार का आनंद लिया। जगह-जगह छोटे दीप जलाकर लोगों ने अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश दिया।

पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में रूट डायवर्जन लागू कर व्यवस्था संभाली। नगर निगम की टीमें सफाई व्यवस्था में जुटी रहीं, वहीं अग्निशमन विभाग भी सतर्क रहा।

.दीपावली की रात मेरठ सचमुच 'रोशनी के शहर' में तब्दील हो गया, जहाँ हर घर और हर गली खुशी से रोशन थी। अधिकारियों ने शहर और देहात की जनता से शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts