प. बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गंदी हरकत

- छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन, जांच जारी
- अस्पताल में चल रहा इलाज, मित्र की भूमिका संदिग्ध
दुर्गापुर (एजेंसी)।एक साल पहले कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कालेज अस्पताल में छात्रा की दुराचार और हत्या से राज्य में बवाल मचा था। अब दुर्गापुर में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिससे शहर में सुरक्षा को सवाल उठ रहा है।
फिलहाल पीड़िता का इलाज शोभापुर स्थित एक निजी मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। उसके परिजन भी दुर्गापुर आ गए है और कालेज की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे है। छात्रा ओडिशा की रहने वाली है। वह मेडिकल कालेज में दूसरे वर्ष की छात्रा है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने एक मित्र के साथ गुपचुप खाने के लिए बाहर गई थी। तभी रास्ते में दो-तीन युवक आए और उन्होंने छात्रा को रोककर जबरन दबोच लिया। वे लोग सुनसान जगह पर ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके मित्र की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पीड़िता के माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे। पुलिस भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची, पीड़िता से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया। छात्रा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी बेटी के उस मित्र पर भी संदेह जताया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में वास्तव में कितने लोग शामिल थे।
सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता पारिजात गांगुली और संतोष मुखर्जी भी पहुंचे। पारिजात ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts