के. एल.के छात्र अधिराज काजला का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए चयन
मेरठ । के एल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नौवीं के मेधावी छात्र अधिराज काजला का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए चयन हुआ।
इससे पूर्व उन्होंने CBSE नॉर्थ जोन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक भी जीता था जिसके आधार पर उनका चयन CBSE राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (U-17) में हुआ था।विद्यालय के प्रबंधक वर्ग, शिक्षकों और परिजनों ने अधिराज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा अधिराज की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।


No comments:
Post a Comment