व्यापार एवं उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्यमियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा दुहन द्वारा बुधवार को विकास भवन सभागार, रामपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यापर मण्डल एवं उद्योग बन्धुओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। बैठक का उद्देश्य उद्योगों को बढ़ावा देना एवं व्यायापारिक गति विधियों को सशक्त बनाने हेतु 24X7 निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना था।
बैठक में मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अभियान के अन्तर्गत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. यहां सुनिश्चित करेगा कि व्यापारिक प्रतिस्थानों औद्योगिक ईकाईयों एवं उद्यमियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये की उद्योगों को ट्रपिंग रहित सुचारू एवं उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाये। उद्योगों एवं व्यापार मण्डल के साथ नियमित बैठक कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाये, समन्वय समीती का गठन कर विद्युत विभाग एवं व्यापारिक समुदायों के मध्य सम्वाद् को सशक्त् किया जाये। प्रबन्ध निदेशक ने कहा औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर, पोल एवं विद्युत लाईनों की नियमित जांच करायी जाये, जर्जर तारों, ढीले पोल एवं खराब मीटरों की तत्काल प्रतिस्थापना की जाये, उद्यमियों को बिना ट्रिपिंग निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये।बैठक में उपस्थित व्यापार मण्डल एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग द्वारा उनकी समस्याओं पर गम्भीर विचार करने और समाधान हेतु तत्परता दिखाने के लिए प्रबन्ध निदेशक का आभार व्यक्त किया उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।


No comments:
Post a Comment