तीन दिवसीय मेगा शिविर में 1460.31 लाख की राजस्व वसूली हुई
7114 शिकायतों में से 5867 शिकायतों को मौके पर अधिकरियों ने किया निस्तारण
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्तर्गत जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर एवं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं की, विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु, 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 5 तक, तीन दिवसीय मेगा शिविरों का आयोजन किया गया, इन शिविरों मे भारी संख्या मे उपभोक्ताओं ने प्रतिभाग कर, अपनी समस्याओं का समाधान कराया। मेगा शिविर में 7114 शिकायतों में से 5867 शिकायतों को मौके पर अधिकरियों नेनिस्तारण किया गया।
शिविरों के दौरान बिल संशोधन, राजस्व निर्धारण, मीटर बदलवाने, नये संयोजन तथा विद्युत चोरी संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। उपभोक्ताओं को मौके पर ही, अपनी शिकायतों के निस्तारण की सुविधा दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। मेगा शिविरों में 7114 आवेदन बिल जमा कराने, बिल संशोधन, राजस्व निर्धारण, मीटर बदलने, नये संयोजन आदि से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 5867 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये गए। दिनांक 22 से 24 सितम्बर . तक आयोजित मेगा शिविरों में रूपये 1460.31 लाख का राजस्व वसूल किया गया, इसके अतिरिक्त 1284 संयोजनों का लगभग 1406 कि०वा० लोड बढाया गया। तीन दिवसीय शिविरों मे उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ, रिकार्ड स्तर पर राजस्व वसूली हुई।
प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि उपभोक्ताओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी मेगा शिविरों का आयोजना किया जाऐगा, इससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होनें उपभोक्ताओं की भारी भागीदारी और निगम के अधिकारियों / कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होनें सराहना करते हुये कहा है कि पश्चिमांचल डिस्काम उपभोक्ताओं को बेहतर, सेवाऐं प्रदान करने के लिये कृतसंकल्पित है।


No comments:
Post a Comment