ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक, रिया का स्टाइलिश फैशन
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। वीडियो में वह दो बिल्कुल अलग और खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं।
रिया ने वीडियो में दो अलग-अलग लुक दिखाए, जो एक-दूसरे से काफी अलग हैं। पहले लुक में वह पारंपरिक भारतीय पोशाक में दिख रही हैं, जिसमें सफेद रंग की खूबसूरत कढ़ाई वाला शरारा सूट और नेट का दुपट्टा है। इस पोशाक के साथ उनके मेकअप और बड़े झुमकों ने उन्हें रॉयल लुक दिया है। दूसरी तरफ, दूसरे लुक में रिया एक सॉफ्ट ग्रीन कलर की सिंगल शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न नजर आ रही हैं। उनके बालों को पीछे की तरफ बांधा हुआ है। उनके इस मॉडर्न लुक के साथ उन्होंने गोल्डन क्लच कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी खास बना देता है।
रिया ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ''हर शूट के पीछे बहुत सारी अद्भुत चीजें होती हैं, लेकिन आखिरकार मेहनत और टीमवर्क के दम पर शानदार और सुंदर परिणाम निकल ही आता है।''

No comments:

Post a Comment

Popular Posts