अनन्या पांडे ने मालदीव की सैर का लिया मजा

मुंबई । अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने इस शानदार सफर की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं।
अनन्या ने इंस्टाग्राम पर मालदीव के मनमोहक नजारों, समुद्री जीवों और अपनी मस्ती भरी गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिन्हें देखकर उनके फैंस भी उत्साहित हो रहे हैं।
अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैं पूरी तरह हैरान हूं! समुद्री कछुओं के साथ तैरना, डॉल्फिन को नजदीक से देखना, खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा लेना, पायजामा पहनकर ईगल रे मछलियों को पानी में तैरते देखना, पेड़ों के ऊपर बने रेस्टोरेंट में लजीज खाने का स्वाद लेना, मसाज का आनंद उठाना और पिलाटेस करना, ये सब किसी सपने से कम नहीं लग रहा। कोई मुझे चुटकी काटकर बताए कि ये सच है!"
तस्वीरों में अनन्या मालदीव के नीले समुद्र, सफेद रेत और हरे-भरे नजारों के बीच मजे करती नजर आ रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts