नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वार्ड - 63 भाजपा पार्षद के घर के बाहर बने गैराज पर चला बुलडोजर

मेरठ। शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक स्थित नगर निगम ने वार्ड - 63 से भाजपा पार्षद अनुज वशिष्ठ के आवास के बाहर बने अवैध गैरेज को हटाने की कार्रवाई की। पार्षद ने अपने घर के बाहर एंगल का फ्रेम लगाकर गैरेज बना रखा था। इस गैरेज में तीन गाड़ियां खड़ी की जाती थीं।

यह कार्रवाई पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कर्मचारियों और अधिकारियों के आवागमन में आ रही परेशानी के कारण की गई। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में डीआईजी स्तर की प्रिंसिपल और एडीजी रैंक की अधिकारी का आना-जाना लगा रहता है। इस मार्ग पर अवैध गैरेज की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी।इसी तरह की स्थिति आसपास की अन्य कॉलोनियों में भी देखी गई। नगर निगम की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। यह अभियान शहर में अवैध निर्माण को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चलाया गया।

नगर निगम के अधिकारियों को कहना है कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रतिदिन विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। शहर में रहने वाली जनता और उनके प्रतिनिधियों के लिए भी नियम एक ही है। यदि किसी के द्वारा भी अतिक्रमण किया जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस दौरान टीम को विरोध भी देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts