जनपद में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
भक्तों ने की कृष्ण लीला की प्रस्तुति
मेरठ। शनिवार को शहर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। वृंदावन से आये कलाकारों ने जन्माष्टमी से संबधित शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की।
द रेगिस रिसॉर्ट में इस्कॉन दिल्ली रोड द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने 251 किलो सुगंधित और विदेशी फूलों से सजावट की। अरविंद अग्रवाल, कमल ठाकुर और जय भगवान मित्तल ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं का स्वागत गोपी चंदन और इत्र से किया गया। सबसे पहले तुलसी आरती और फिर गौर आरती की गई।
इस्कॉन इंडिया यूथ काउंसिल के अध्यक्ष गौर सुंदर गोपाल प्रभु का स्वागत आशीष दशामाना ने पुष्प वर्षा के साथ किया। गौर सुंदर गोपाल प्रभु ने स्लाइड शो के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंटरनेट के माध्यम से भारत और विदेश में भी किया गया।पिछले तीन वर्षों से सभी उम्र के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने भगवान की लीला की प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन नरसिंह आरती और फूलों की होली के साथ हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्व योग, कृष्ण बंधु, सत्यम स्कन्ध, सचि नंदन, कमल किशोर, अनिला गोविंद का विशेष योगदान रहा। मीडिया प्रभारी उत्तम श्लोका नारायण दास ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। कैंट स्थित औघडनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
No comments:
Post a Comment