मुस्लिमों की बेहतरी के लिए तैयार होगा बड़ा मंच 

 ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश ने उठाया बीड़ा 

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में भी हुई चर्चा

मेरठ। उत्तर प्रदेश में पिछड़े और कमजोर मुसलमानों की बेहतरी के लिए एक बड़ा मंच तैयार करने की मुहिम शुरू होने जा रही है। इस मुहिम का बीड़ा ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश की प्रदेश इकाई ने उठाया है। उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी ने इस का पूरा ब्लूप्रिंट दिल्ली स्थित इस्लामिक कल्चरल सेंट्रल में आयोजित एक सेमिनार में प्रस्तुत किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस सेमिनार में मुस्लिमों से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मीट कारोबार को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी ने कहा कि मेरठ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक अभियान चलाकर पिछड़े और कमजोर मुसलमानों को एक नया मंच तैयार करके दिया जाएगा ताकि उनकी बदहाली दूर हो सके। सेमिनार के दौरान डॉ. युसूफ कुरैशी ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर उचित फैसला लिया जाएगा। उधर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी ने कहा कि जमीयत उल कुरैश मुसलमानों में फैली विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ-साथ उनकी शिक्षा पर भी फोकस करेगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts