चोरों का विरोध करने पर महिला को पीटा
मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र के तेली मोहल्ले में चोरो की सूचना पर मची अफरा तफरी, महिला ने लगाया आरोप चोरो ने घर में घुसकर गला दबाया, विरोध करने पर चाकू से किया हमला शोर सुनकर आरोपी भागे। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस जानकारी करती।
काजल पत्नी दीपक ने बताया कि रात को लगभग आठ बजे वह घर पर काम कर रही थी। तभी तीन चार लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में चोरी के इरादे से घुस आए जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला के शोर मचाने पर जैसे आस पास के लोग उसके घर की तरफ आए आरोपियों से धक्का देकर भाग गए। जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। इंस्पेक्टर मुनेश कुमार शर्मा का कहना है मौके पर चौकी इंचार्ज आबूलेन गए थे ऐसा कोई मामला नहीं है फर्जी लग रहा है। महिला की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
No comments:
Post a Comment