हस्तिनापुर में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला परिजनों में मचा कोहराम
मेरठ। हस्तिनापुर में बाढ़ के कारण चांदपुर मार्ग पर नहाते समय युवक डूब गया। दूसरे दिन गंगा में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें मनोहरपुर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र राजपाल रविवार को अपने चार साथियों के साथ वहां नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका।युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी के निर्देश पर पीएससी की फ्लड कंपनी ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की और घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर बाढ़ के पानी में उसका शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक जितेंद्र मूल रूप से भीमकुंड गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी में रह रहा था। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।टना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी के निर्देश पर पीएससी की फ्लड कंपनी ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली।सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की और घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर बाढ़ के पानी में उसका शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, मृतक जितेंद्र मूल रूप से भीमकुंड गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी में रह रहा था। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
No comments:
Post a Comment