स्कूल के बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर से अवगत किया गया
मेरठ। बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा मायापुरी स्थित कायाकल्प मानस स्कूल के बच्चों को श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कार मे ड्रेस व खाने की सामग्री देकर सम्मानित किया गया जो संस्था द्वारा निशुल्क चलाया जा रहा है।
जिसमें संस्कार युक्त ओरल शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है अध्यक्ष अंजू पाण्डेय का कहना है कि संस्था ने इन बच्चों को एक उद्देश्य के लिए चयनित किया है हर बच्चा उज्जवल भविष्य बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है । छोटी सी बस्ती में रहने वाले सभी बच्चे उत्साहित हैं कुछ लक्ष्य पाने के लिए । बेटियां फाउंडेशन के निर्देशन पर मानसी के संरक्षण मे बच्चे शिक्षित हो रहे हैं । वनडे वन स्टोरी व करंट अफेयर्स द्वारा ज्ञान अर्जित कर लक्ष्य तक कायाकल्प मानस स्कूल के बच्चे पहुंचेंगे । इस अवसर पर जानवी, मानवी गोरी, काव्य, आरुषि, सिद्धि परी,वैष्णवी, आरुषि, काव्या,ध्रुव, विनय,विनय शगुन खुशी,नव्या गौरंगी, ध्वनि आदि सभी बच्चों को ज्ञान का भंडार बॉक्स दिया जिसमें जो वो सीखेंगे उसमे स्टोर करेंगे।


No comments:
Post a Comment