शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

आरोपी ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी हड़पी, जान से मारने की धमकी

मेरठ।  लोहियानगर में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह दो बच्चों के साथ रहती है।एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि  2023 में उसकी मुलाकात आरिफ नामक युवक से हुई। आरिफ ने शादी का वादा कर बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। इस भरोसे में महिला ने उसे घर आने-जाने की इजाजत दी। आरिफ कई दिनों तक पीड़िता के घर में रहा।आरिफ ने फ्लैट दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। साथ ही समय-समय पर ज्वेलरी भी हड़प ली। बाद में वह अपने साथी वसीम के साथ महिला को टालता रहा। जब महिला शादी की बात करती तो वह बहाने बनाने लगता। बाद में पता चला कि आरिफ की पहले से दो शादियां हैं।पीड़िता का आरोप है कि आरिफ ने उसकी मर्जी के बिना कई बार संबंध बनाए। अब आरोपी ज्वेलरी लौटाने से मना कर रहा है। साथ ही झूठा सुलहनामा कराने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने थाना लोहियानगर में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts