Saturday, 9 August 2025

सपा विधायक के घर सामने टूटे नाले में गिरी कार

 


सपा विधायक के घर सामने टूटे नाले में गिरी कार

मेरठ में चालक ने कूदकर बचाई जान, जनता बोली 9 महीने से शिकायत पर कार्रवाई नहीं

मेरठ।  सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान के घर के सामने एक कार अचानक नाले में गिर गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई जिससे बड़ा हादसा टल गया।

शास्त्री नगर के एफ ब्लॉक में शनिवार शाम को यह घटना हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। कार नाले में गिरने के बाद चालक ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुश्किल से कार को नाले से बाहर निकाला।स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगभग 8-9 महीने से इस इलाके में नालियां और नाले टूटे हुए हैं। उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला है।आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करता है। तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि नगर निगम मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

No comments:

Post a Comment