कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलोक मेरठ पहुंचे, हुआ स्वागत
मेरठ। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलोक शर्मा मेरठ पहुंचे। उनका कांग्रेस के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अवनीश काजला के शीलकुंज स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा पार्टी के स्थानीय मुद्दों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अवनीश काजला के अलावा महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, सतीश शर्मा , डॉ अशोक आर्य, रीना शर्मा, सोनम रानी, संजय कटारिया, तेजपाल डाबका, कामिल, अनिल प्रेमी, राज केसरी, सुमित विकल, पंकज चौधरी और राजू यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलोक शर्मा ने कहा कि देश का जनमत अब बदलाव चाहता है। महँगाई, बेरोज़गारी और प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ जनता का भरोसा कांग्रेस में फिर से लौट रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और जनसंपर्क अभियान ही आगामी परिवर्तन की नींव रखेगी। उन्होंने पार्टी संगठन को और मज़बूत करने तथा ज़मीनी मुद्दों पर संघर्ष को तेज़ करने की अपील की।
No comments:
Post a Comment