बालिकाओं व महिलाओं काे जागरूक कर मनाया समानता दिवस
मेरठ। महिला प्रकोष्ठ, मेरठ कॉलेज, के तत्वाधान में 'महिला समानता दिवस' मनाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की स्नातक वह परास्नातक छात्राओं को मवाना रोड, रक्षापुरम के पास मालिन बस्ती में ले जाया गया । महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रोफेसर मोनिका भटनागर ने बस्ती की महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित करके उन्हें साक्षरता व समानता के अधिकारों के बारे में बताया । प्रोफेसर ममता शर्मा ने उन्हें स्वास्थ्य, सफाई व सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग के बारे में समझाया । छात्राओं ने महिलाओं व बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन व फल का वितरण किया । छात्राओं व शिक्षिकाओं ने उनकी समस्याएं सुनी व समाधान भी किया ।कार्यक्रम में प्रोफेसर नविता, प्रोफेसर अंशु, प्रोफेसर दिव्या सिंह, प्रोफेसर विनीता सिंह, डॉक्टर कल्पना, डॉक्टर शैली, सुश्री सरिता, सुश्री मेघा व डॉक्टर सुमन उपस्थित रहे । महक, खुशी सोमा देवी, अवंतिका, पलक, वंशिका हिमांशी आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment