कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी सिद्धार्थ-जाह्नवी की परम सुंदरी

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म के एक सीन ने बवाल खड़ा दिया है जिसकी वजह से इसे कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि एक धार्मिक समुदाय ने सीबीएफसी द्वारा फिल्म को सर्टिफिकेट देने पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
वॉचडॉग फाउंडेशन नामक एक ईसाई ग्रुप ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी में चर्च में दिखाए गए रोमांटिक सीन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस बारे में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), मुंबई पुलिस, इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री और महाराष्ट्र गवर्नमेंट को पत्र लिखा है। वॉचडॉग फाउंडेशन के वकील गॉडफ्रे पिमेंटा ने कहा, 'सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत स्थापित सीबीएफसी को धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए फिल्मों को सर्टिफिकेट देने का दायित्व सौंपा है।
उन्होंने आगे कहा, 'चर्च ईसाइयों के लिए एक पवित्र स्थल है और इसमें अश्लील कंटेंट नहीं दिखाना चाहिए। यह सीन कैथोलिक समुदाय की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है'। फाउंडेशन ने धमकी दी है कि अगर फिल्म और प्रमोशनल वीडियो से यह सीन नहीं हटाए गए तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts