नाई की दुकान पर कटिंग करा रहे युवकों  को मारी गोली 

  घटना को अंजाम देकर आरेापी हुए फरार 

मेरठ। थाना मवाना के अमर गढ़ गांव में दो युवकों को दिनदहाड़े गोली मार दी गई है। दोनों युवक एक ही गांव ऐंची थाना परीक्षितगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों एक ही बाइक पर अमरगढ़ गांव में नाई की दुकान में कटिंग कराने आए थे। एक के पैर व एक कमर में गोली लगी। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। 

ऐंची गांव निवासी 23 साल का रितिक और 26 साल का कुलदीप  दुकान पर कटिंग करा रहे थे। तभी अज्ञात 8 युवक दो बाइकों से आए। आरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली रितिक के पैर और कुलदीप के कमर में लगी है। दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। आरोपी फायरिंग करके फरार हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।घायल युवक कुलदीप ने बताया कि हम बाल कटवा रहे थे तभी कुछ लड़के आए और फायरिंग करके चले गए। मैं और रितिक कटिंग करा रहे थे 8-10 लड़के आए थे। विनीत, रिषि, रोहित, विनय और उसके साथी थे जिन्हें हम नहीं जानते। उन लोगों ने हम पर गोली चला दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts